-14 दिवसीय प्रशिक्षण में 25 प्रतिभागियों ने सीखे सॉफ्ट टॉयज निर्माण व बिक्री के गुर
हनुमानगढ़। ग्राम पंचायत कुलचन्द्र में सॉफ्ट टॉयज मेकिंग एंड सेलिंग विषय पर 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक बिधु शंकर ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को सॉफ्ट टॉयज निर्माण की तकनीक के साथ-साथ तैयार उत्पादों की बिक्री एवं स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्रदान करना रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 14 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सॉफ्ट टॉयज तैयार करने की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक मनप्रीत कौर ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक सामग्री के चयन, कपड़े की कटिंग, डिजाइन तैयार करने, सिलाई, भराव सामग्री के उपयोग तथा सॉफ्ट टॉयज को आकर्षक रूप देने की प्रक्रिया से अवगत करवाया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के सॉफ्ट टॉयज तैयार करने का अभ्यास भी करवाया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं विभिन्न डिजाइन के खिलौने तैयार किए तथा निर्माण के दौरान आने वाली छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं के समाधान की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षक द्वारा गुणवत्ता, फिनिशिंग एवं उत्पाद की आकर्षक पैकेजिंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































