हिरोशिमा-नागासाकी दिवस मनाया

36
हनुमानगढ़ । दिनांक 08.08.2026 सायं राजीव गांधी स्टेडियम में मनाया गया। जापान के दो बड़े शहरों हिरोशिमा व नागासाकी में द्वितीय विश्व युद्ध में 6 अगस्त को नागासाकी व 9 अगस्त 1945 को हिरोशिमा में दुनिया में पहली बार अमेरिका ने परमाणु बम गिराये, जिसमें तत्काल दोनों शहरों में 2 लाख लोग मारे गये और लाखों लोग बीमार हो गये। कई पीढ़ियों तक कैंसर व विकलांग बच्चों का जन्म होता रहा। इसके बाद हमारे देश और दुनियां के चिकित्सकों ने संगठन बनाकर परमाणु हथियारों को समूल नष्ट करने की मांग उठायी। आज हमारा संगठन इंडियन डॉक्टर्स फार पीस एण्ड डवलपमेंट (आई.डी.पी.डी.) इस दिवस पर आम जनता को विश्व शांति के पक्ष में खड़े होने की अपील करता है और विश्व में हो रहे विभिन्न देशों के मध्य युद्ध पर गहरी चिन्ता प्रकट करता है। देश के सभी चिकित्सकों की एक राय है कि किसी भी प्रकार के युद्ध से लोगों के स्वास्थ्य पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसी भी युद्ध में औरतों और बच्चों पर भी बहुत संकट आता है। परमाणु युद्ध में यह सृष्टि भी नष्ट हो सकती है। परमाणु युद्ध में किसी की विजय नहीं होगी। दुःख की बात है कि परमाणु हथियारों और अन्य हथियारों पर विश्व स्तर पर सभी देश अपना बजट बढ़ाते जा रहे है। इस प्रकार की परिस्थिति में आई.डी.पी.डी. मांग करती है कि हथियारों का बजट न बढ़ाकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर बजट बढ़ाना चाहिए। परमाणु हथियारों को विश्व से समूल नष्ट किया जावे। हमारा देश ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 127 देशों में से 105वीं रैंक पर है। इसलिए हमें सार्वजनिक स्वास्थ्य का बजट बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन हमारा सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च दुनियां के सबसे कम 10 में से एक है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डा. एम.पी. शर्मा जो पिछले दिनों हिरोशिमा नागासाकी की यात्रा करके आये, ने विश्व शांति के लिए जनता में जागरूकता पैदा करने की बात कही और परमाणु हथियारों के प्रयोग, निर्माण, रखरखाव के खतरों के बारे में अवगत कराया। डाक्टर्स फार सोसायटी के डॉ. नरेश संकलेचा ने पर्यावरण की रक्षा हेतु जागरूकता पैदा करने की बात कही एवम् स्टेडियम पंहुचे सभी खिलाड़ियों एवं नागरिकों को डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने सीपीआर (कृत्रिम श्वास व हृदय गति चालू करना) की जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।