7100 मतों से प्रेमराज नायक की ऐतिहासिक जीत, जिला परिषद जॉन 29 में कांग्रेस का परचम

17

– दलितों की आवाज बनकर लंबे समय से संघर्षरत रहे प्रेमराज नायक की जीत से समर्थकों में उत्साह, किशनपुरा दिखनादा में होली-दीपावली जैसा माहौल, घरों में जलाए दीपक
हनुमानगढ़।
जिला परिषद के जॉन नंबर 29 से कांग्रेस प्रत्याशी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य प्रेमराज नायक ने 7100 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्षेत्र में अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया। उनकी शानदार जीत के बाद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव परिणाम सामने आते ही प्रेमराज नायक के समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया और जीत को क्षेत्र में जनसमर्थन तथा उनके लंबे संघर्षों का परिणाम बताया गया।
प्रेमराज नायक लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। विशेषकर दलित, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज बनकर उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष किया और लोगों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में रही है, जो आमजन के मुद्दों को लेकर आवाज उठाने और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व प्रशासन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे हैं। इसी सक्रियता और संघर्षशील छवि ने चुनाव के दौरान उनके पक्ष में माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
जॉन नंबर 29 में उनकी 7100 मतों से जीत को समर्थक केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि सामाजिक संघर्ष और जनविश्वास की जीत के रूप में देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रेमराज नायक ने लंबे समय तक समाज के उन वर्गों के मुद्दों को उठाया, जिनकी आवाज अक्सर व्यवस्था तक पहुंचने में कठिनाई महसूस करती है। उनके संघर्षों और सामाजिक गतिविधियों ने क्षेत्र में उन्हें व्यापक पहचान दिलाई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।