फतेहगढ़ गोदारावास के ग्रामीणों ने गौ माता के लिए दिया 150 क्विंटल कनक का दान

20

दो ट्रॉलियों में भरकर श्री गौशाला पहुंचे ग्रामीण, सेवा समिति ने जताया आभार
हनुमानगढ़ टाउन की श्री गौशाला सेवा समिति में आज ग्राम फतेहगढ़ गोदारावास के ग्रामीणों द्वारा गौ माता के लिए लगभग 150 क्विंटल कनक दान स्वरूप भेंट की गई। ग्रामीण दो ट्रॉलियों में कनक भरकर गौशाला पहुंचे, जहां समिति पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल बंसल ने बताया कि गांव फतेहगढ़ गोदारावास के ग्रामीण हर वर्ष कनक सीजन में गौ माता की सेवा के लिए दान पुण्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए लगभग 150 क्विंटल कनक गौशाला को समर्पित की है, जिससे गौशाला में रह रही गौ माताओं के चारे की व्यवस्था में काफी सहयोग मिलेगा। अध्यक्ष ने बताया कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग श्रद्धा और आस्था के साथ गौ माता की सेवा में अपना योगदान देते हैं। ग्रामीणों की इस पहल से समाज में सेवा, सहयोग और दान की भावना को भी मजबूती मिलती है।दान कार्यक्रम के दौरान गांव फतेहगढ़ गोदारावास के इंद्राज गोदारा, जयपाल गोदारा, नाजर सिंह मिस्त्री, महेंद्र बेनीवाल, मदन किरोड़ीवाल, ठाकुर राम नायक, संतोष नायक, रमेश कुमार गोदारा एवं सेवक सिंह भुल्लर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर गौशाला समिति के सचिव सुनील गोयल, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ तथा विजय रोता ने सभी दानदाताओं का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि समाज के सहयोग से ही गौ सेवा जैसे पुनीत कार्य निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।