-विधायक गणेशराज बंसल बोले- निरोगी समाज की दिशा में अग्रवाल समाज समिति की पहल सराहनीय
हनुमानगढ़। अग्रवाल समाज समिति हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा नगरपरिषद हनुमानगढ़ के सहयोग से महाराजा अग्रसैन पार्क में नवनिर्मित महाराजा अग्रसैन आरोग्य भवन का विधिवत लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक गणेशराज बंसल, नगरपरिषद आयुक्त सुरेन्द्र यादव, अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष सुभाष बंसल, समाजसेवी देवेन्द्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद गौरव जैन, अग्रवाल समाज समिति के संरक्षक मथुरादास बंसल ,रमेश गर्ग ,गौर चंद अग्रवाल, अमर चंद सिंघल, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, सुरेन्द्र बलाडिया, इंजीनियर एसपी गर्ग, गौ सेवक इंद्र कुमार हिसारिया व डा पी. सी बंसल , अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की अध्यक्षा सुनीता अग्रवाल , अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय मंत्री अलीशा गोयल सहित समिति की समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आरोग्य भवन का लोकार्पण किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































