रोंगटे खड़े कर देगा केरल में लैंडस्लाइड का ये VIDEO, अबतक 3 की मौत, कई लोग लापता

61

केरलम के वायनाड (Wayanad Landslide) में मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ। यहां मेप्पाडी के पास कल्लाडी में अचानक हुए लैंड स्लाइड में 3 लोगों को मौत हो गई है। लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।  हादसा वायनाड टनल प्रोजेक्ट इलाके में हुआ है। 2 लोगों को बचाने की खबर भी है। वहीं, 7 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए।

हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें दिख रहा है कि 7 जुलाई को सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर सुरंग से तेज लहर के साथ आया मलबा एक टैंकर को तिनके की तरह बहाकर ले गया। दो लोग इसके मलबे में फंसे।

चैनल को सब्सक्राइब करें

मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के तहत मलप्पुरम को वायनाड से सुरंग (टनल) के जरिए जोड़ना है। टनल की लंबाई करीब लगभग 8.17 किमी है। इसकी लागत करीब ₹2,100–2,200 करोड़ है। दो साल पहले भी वायनाड में एक के बाद एक तीन भूस्खलन हुए थे, जिसमें 400 से ज्यादा जानें चली गई थीं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वहीं, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आपदा पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है, ‘भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन खुद राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस और NDRF की टीमें कुछ समय से मौके पर मौजूद हैं, और SDRF की टीमें तथा सिविल डिफेंस के लोग भी वहां पहुंच गए हैं। हम सभी जिला प्रशासन, तिरुवनंतपुरम से आ रहे मंत्रियों टी. सिद्दीक़ और ए.पी. अनिल कुमार, स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।