गोलूवाला पुलिस के समर्थन में ग्रामीण उतरे आगे

80

– गुरुद्वारा सिंह सभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, भ्रामक प्रचार पर जताया विरोध
हनुमानगढ़। गुरुद्वारा सिंह सभा, गोलूवाला के बैनर तले ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपकर गोलूवाला में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस के समर्थन में आवाज उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने पर कुछ लोग पुलिस प्रशासन को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गोलूवाला पुलिस एवं थाना प्रभारी तेजवंत सिंह की छवि धूमिल करने के लिए भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। जबकि पुलिस ने क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ की गई कार्रवाई सराहनीय है और इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।
गुरुद्वारा प्रधान जीत सिंह ने बताया कि गोलूवाला में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कई संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। उनका कहना है कि जब भी पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है तो कुछ लोग व्यक्तिगत हितों के चलते विरोध का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में गुरुद्वारा साहिब से जुड़ा एक मामला विवादों में रहा था, जिसे थाना प्रभारी ने कानून के दाय

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।