जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग के कारण शेयर बाजार (Global Markets Tumble) में आज 9 मार्च को बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। सेंसेक्स करीब 1700 अंक (2.15%) नीचे 77,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 500 अंक (2.12%) की गिरावट है, ये 23,500 पर कारोबार कर रहा है। आज बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG शेयरों में ज्यादा बिकवाली है।
तेल कीमतों में 25% की छलांग
मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव खासतौर पर Iran–Israel conflict escalation of 2026 के कारण कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को करीब 25% की तेज़ बढ़ोतरी हुई। तेल जुलाई 2022 के बाद अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस उछाल की मुख्य वजह Strait of Hormuz के रास्ते शिपिंग बाधित होने की आशंका है, जो वैश्विक तेल व्यापार का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। यदि इस क्षेत्र में आपूर्ति बाधित रहती है तो दुनिया भर में ईंधन की कीमतें कई सप्ताह या महीनों तक ऊंची रह सकती हैं।
दिग्गज शेयरों में भारी गिरावट: निफ्टी 50 में केवल Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) और Mahindra & Mahindra (M&M) के शेयर हरे निशान में रहे। बाकी अधिकांश शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
मुख्य गिरने वाले शेयरों में शामिल हैं:
- HDFC Bank – 3% से अधिक गिरावट
- Reliance Industries – 0.45% की गिरावट
- ICICI Bank – 4.5% की गिरावट
- Larsen & Toubro – 4.68% की गिरावट
- State Bank of India – 5% से अधिक गिरावट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव: कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।
- Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL)
- Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL)
- Indian Oil Corporation (IOCL)
इन कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में 8% से अधिक गिर गए। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से इनके मार्जिन पर दबाव पड़ सकता है, खासकर तब जब खुदरा ईंधन कीमतें तुरंत नहीं बढ़ाई जातीं।
अन्य प्रमुख शेयरों में भी गिरावट
- Asian Paints के शेयर 4.7% टूटे।
- InterGlobe Aviation (इंडिगो की पैरेंट कंपनी) के शेयर 7.5% से अधिक गिर गए।
- Meesho के शेयर 9% से ज्यादा गिरकर ₹144.54 पर आ गए, क्योंकि आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लगभग ₹1,499.7 करोड़ की टैक्स मांग जारी की है।
मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
- BSE MidCap Index 452.10 अंक यानी 2.92% गिरकर 15,056.62 पर पहुंच गया।
- BSE SmallCap Index 194.56 अंक यानी 3.19% गिरकर 5,909.76 पर कारोबार करता दिखा।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी निवेशकों ने पिछले चार ट्रेडिंग सत्रों में भारतीय शेयर बाजार से करीब ₹21,000 करोड़ की निकासी की है। यह बिकवाली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक जोखिम भावना कमजोर होने के चलते हुई। इससे पहले फरवरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार में ₹22,615 करोड़ का निवेश किया था, जो पिछले 17 महीनों में सबसे अधिक मासिक निवेश था। मार्च 2 से 6 के बीच विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में करीब ₹21,000 करोड़ के शेयर बेचे। 3 मार्च को Holi के कारण बाजार बंद रहा था।
डॉलर के मुकाबले रुपया ऑल टाइम लो पर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे कमजोर होकर 92.28 के स्तर पर पहुंच गया है। यह रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। मिडिल ईस्ट में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी की वजह से रुपए में यह कमजोरी आई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































