दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

84

-सोशल मीडिया, एआई और बूथ प्रबंधन पर कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
हनुमानगढ़।
 भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा आयोजित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। यह कार्यशाला लगातार दो दिनों तक सात सत्रों में आयोजित की जा रही है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, तकनीकी दक्षता और बूथ स्तर पर सशक्तिकरण के गुर सिखाए जा रहे हैं।
कार्यशाला के पहले दिन दो महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र के वक्ता सुशील गोदारा रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म राजनीति और संगठन विस्तार का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का सकारात्मक और प्रभावी उपयोग करने के साथ-साथ फेक न्यूज से सतर्क रहने की भी सलाह दी।
दूसरे सत्र में उत्तम सिंह राठौड़ ने बूथ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि किसी भी चुनाव में जीत की कुंजी मजबूत बूथ संगठन में निहित होती है। उन्होंने बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, टीम वर्क को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि किस प्रकार अपने बूथ को सशक्त बनाकर पार्टी को विजय दिलाई जा सकती है।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में मंडल के वर्ग प्रभारी के रूप में मोहन चंगोई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व सभापति सुमित रिणवा, भाजपा नेता अमित चौधरी तथा मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।