Google ने लॉन्च किया Lyria 3 Pro, अब AI बनाएगा 3 मिनट तक का पूरा म्यूजिक ट्रैक, जानिए कैसे?

196

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाते हुए Google ने अपने नए AI म्यूजिक जनरेशन मॉडल Lyria 3 Pro को पेश किया है। यह पहले वाले Lyria 3 का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे खास तौर पर लंबे और बेहतर तरीके से स्ट्रक्चर्ड म्यूजिक ट्रैक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस नए मॉडल को Google DeepMind ने विकसित किया है। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद क्रिएटर्स और डेवलपर्स को ऐसा टूल देना है, जिससे वे ज्यादा प्रोफेशनल और कम्प्लीट म्यूजिक ट्रैक तैयार कर सकें।

अब 3 मिनट तक का पूरा गाना तैयार
Lyria 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब यह 3 मिनट तक का पूरा म्यूजिक ट्रैक जनरेट कर सकता है। पहले जहां AI सिर्फ छोटे-छोटे क्लिप बनाता था, वहीं अब यूजर्स पूरा गाना बना सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर अब म्यूजिक में इंट्रो, वर्स, कोरस और ब्रिज जैसे हिस्सों को भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे गाना ज्यादा प्रोफेशनल और स्ट्रक्चर्ड बनता है।

ये भी पढ़ें: गूगल के सबसे बड़े इवेंट Google I/O 2026 आ गई डेट, ये हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

इन लोगों के लिए यूजफुल होगा ये AI टूल
यह AI सिस्टम म्यूजिक कंपोजिशन को बेहतर तरीके से समझता है, जिससे यूजर्स अलग-अलग स्टाइल, ट्रांजिशन और फॉर्मेट के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। खास तौर पर यह टूल वीडियो, पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट बनाने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जहां कस्टम बैकग्राउंड म्यूजिक की जरूरत होती है।

कई प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा सपोर्ट- Google ने Lyria 3 Pro को अपने कई प्लेटफॉर्म्स के साथ इंटीग्रेट किया है:

  • Vertex AI – बिजनेस और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए
  • Google AI Studio और Gemini API – डेवलपर्स के लिए
  • Google Vids – वीडियो में म्यूजिक जोड़ने के लिए
  • Gemini app – जहां पेड यूजर्स सीधे म्यूजिक बना सकेंगे

सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे Google ने बताया कि इस मॉडल को म्यूजिशियन और प्रोड्यूसर्स के साथ मिलकर बनाया गया है, ताकि यह असली वर्कफ्लो के करीब हो।

साथ ही, इसमें कुछ जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं:

  • किसी खास आर्टिस्ट की नकल नहीं करेगा
  • AI से बने म्यूजिक की पहचान के लिए SynthID वॉटरमार्क

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।