भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक 5 अप्रैल को

98
– ब्राह्मण समाज से अधिकाधिक भागीदारी की अपील, कार्यक्रमों की बनेगी रूपरेखा
हनुमानगढ़। सर्व ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी कड़ी में समस्त ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 5 अप्रैल 2026, रविवार को सांय 4 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर नंबर 06, चूना फाटक के निकट, हनुमानगढ़ जंक्शन में संपन्न होगी।
महासभा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु यह बैठक बुलाई गई है। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य विप्र बंधुओं से सुझाव प्राप्त कर सामूहिक रूप से कार्यक्रमों का निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समाज की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए सभी विप्रजनों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने विचार एवं सुझाव साझा करें, ताकि आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके।
महासभा ने उम्मीद जताई है कि समाज के सहयोग से इस वर्ष का जन्मोत्सव पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।