दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या, यौन उत्पीड़न के बाद चार्जिंग केबल से गला घोंटने की आशंका

153

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में बुधवार सुबह 22 वर्षीय एक युवती मृत पाई गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल (IRS Officer Daughter Murder ) गई और पुलिस ने व्यापक जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया और फिर मोबाइल फोन के चार्जिंग केबल से उसका गला घोंट दिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय युवती घर में अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता जिम के लिए बाहर गए हुए थे। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस, फॉरेंसिक और क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं। संदिग्ध आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यौन उत्पीड़न की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, युवती ने हमलावर का विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे काबू में करने के लिए सिर पर वार किया और फिर गला घोंट दिया। युवती इंजीनियरिंग स्नातक थी और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही थी।

आरोपी फरार, तलाश जारी
आरोपी राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है और घटना के बाद से फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, आरोपी करीब 7-8 महीने तक घर में काम कर चुका था और वित्तीय गड़बड़ी की शिकायतों के चलते उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए आरोपी की तलाश जारी है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। आगे की जांच जारी है। IRS अफसर के घर बड़ी संख्या में पुलिसबल मौजूद हैं। घटना को लेकर अभी और जानकारी नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।