Nagpur IIIT स्टूडेट ने नौवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, जानें पुलिस ने क्या बताया

117

नागपुर स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (Nagpur IIIT Student Suicide ) में सोमवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सेकंड ईयर के एक छात्र ने कथित तौर पर हॉस्टल की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, छात्र पढ़ाई पूरी न होने के कारण तनाव में था।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय श्रेयश चंद्रकांत माने के रूप में हुई है, जो कोल्हापुर का रहने वाला था और संस्थान में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, श्रेयश की सेमेस्टर परीक्षाएं कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली थीं और वह अपनी पढ़ाई पूरी न होने को लेकर काफी दबाव में था। यह घटना सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई, जब अधिकांश छात्र हॉस्टल में सो रहे थे।

घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: तिरुपति में तृषा ने मांगी दुआ, इधर चुनाव में छाए विजय! अचानक क्यों ट्रेंड कर रही हैं एक्ट्रेस? देखें VIDEO

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

असिस्टेंट इंस्पेक्टर निलेश चौरे ने बताया, ‘हम व्यक्तिगत और शैक्षणिक दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं।’

घटना के बाद कैंपस में छात्रों की भीड़ जुट गई और सभी ने गहरा दुख और सदमा जताया। अधिकारियों का कहना है कि छात्र के मोबाइल फोन की जांच के बाद मामले में और स्पष्टता आ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।