-45 लोगों ने लिया लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सक ने दी परामर्श सेवाएं
हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित गुरूद्वारा सिंघ सभा हनुमानगढ़ जंक्शन द्वारा रविवार को बच्चों में हकलाहट, अटक-अटक कर बोलने तथा वाणी संबंधी अन्य समस्याओं के समाधान हेतु विशेष चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों को लेकर पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मनजीत अलारिया ने अपनी सेवाएं देते हुए बच्चों की जांच की तथा अभिभावकों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया। उन्होंने बताया कि बच्चों में हकलाहट और बोलने की समस्या को शुरुआती स्तर पर पहचान कर सही उपचार एवं नियमित अभ्यास के माध्यम से काफी हद तक सुधारा जा सकता है।
शिविर के दौरान बच्चों की बोलने की क्षमता, उच्चारण एवं व्यवहारिक समस्याओं का परीक्षण किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक व्यवहार अपनाने तथा घर पर नियमित अभ्यास करवाने की सलाह दी गई।
गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान नक्षत्र सिंह के अनुसार शिविर में कुल 45 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। समिति ने बताया कि समाजहित में इस प्रकार के जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































