एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ का 50वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

38

हनुमानगढ़ टाउन स्थित एपेक्स भवन में, महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय के निकट, एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ टाउन का 50वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, जनप्रतिनिधियों एवं एपेक्स क्लब से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। समारोह का उद्देश्य क्लब की 50 वर्षों की सामाजिक सेवा यात्रा को स्मरण करना तथा भविष्य की योजनाओं को साझा करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गणेश राज बंसल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विक्रम सिंह शेखावत समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विशेष आमंत्रित अतिथियों में एपेक्सियन राजेंद्र वेद (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एपेक्स क्लब इंडिया), एपेक्सियन नीलम सोनी ( नेशनल बोर्ड डारेक्टर), एपेक्सियन डॉक्टर विशाल छाबड़ा (डी.जी.एपेक्स इंडिया) शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सहारण ने की। इस अवसर पर क्लब के सचिव इंद्र पाहवा ने जानकारी देते हुए बताया कि एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ की स्थापना वर्ष 1976 में की गई थी। क्लब का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से समाज सेवा करना है। उन्होंने क्लब द्वारा समय-समय पर किए गए सेवा कार्यों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रोजेक्ट्स की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का एक भावनात्मक और महत्वपूर्ण हिस्सा वरिष्ठ सदस्य गुरमीत चावला के पिता स्वर्गीय जी. एस. चावला की आठवी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम रहा। उनकी स्मृति में उनके पुत्र गुरमीत चावल द्वारा चार स्पाइन बैड ( सेराजिम जैसे ),एक स्पाइन हिपीसीट दान दी, व एपेक्स क्लब द्वारा एपेक्स लैब का सौंदर्यकरण कराया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन सभी अतिथियों द्वारा किया गया। इस पहल की अतिथियों ने सराहना करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। इस मौके पर क्लब द्वारा विधायक गणेशराज बंसल से जनहित के लिए एक एम्बुलेंस की मांग की गई जिसपर विधायक ने कहा इस बारे मे जानकारी लेकर अगर कोई समस्या नही आई तो विधायक कोटे से दे दूँगा। अंत में क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सहारण ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि एपेक्स क्लब भविष्य में भी समाज सेवा के अपने संकल्प पर निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम को प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय सुखीजा, क्लब के एल जी डॉ. पारस जैन ने अपने सम्बोधन में क्लब के विकास कार्यो की जानकारी दी । मंच संचालन कोषाध्यक्ष दिनेश तलवाड़िया ने किया । इस मौके पर जिला डिस्टिक 5 के सूरतगढ़, अबोहर, डबवाली,संगरिया,नोहर, चंडीगढ़ के क्लबो के पदाधिकारियों व हनुमानगढ़ के एपेक्स क्लब,एपेक्स महिला क्लब,एपेक्स यूथ क्लब सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत मे फाउंडर संस्थापक अध्यक्ष स्व.सुनील सोंधी एवं पूर्व स्व. अध्यक्षों को श्रद्धाजंलि के साथ कार्यक्रम का सम्मापन किया गया  ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।