भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच Sony एक ऐसा गैजेट लेकर आया है जो लोगों को चलते-फिरते ठंडक देने का दावा (Sony Neck AC ) करता है। कंपनी ने अपना नया wearable air cooler Reon Pocket Pro Plus लॉन्च किया है, जिसे गले में पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह डिवाइस खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें तेज गर्मी में बाहर काम करना पड़ता है। देखने में यह एक नेकबैंड जैसा लगता है, लेकिन काम छोटे AC की तरह करता है।
कैसे काम करता है यह wearable AC?
Sony का यह नया डिवाइस “Peltier Effect” तकनीक पर काम करता है। इसमें एक मेटल कूलिंग प्लेट दी गई है, जो गर्दन के पीछे लगती है और बिजली की मदद से ठंडी हो जाती है। गर्दन शरीर का ऐसा हिस्सा माना जाता है जहां खून की नसें त्वचा के बेहद करीब होती हैं। ऐसे में अगर गर्दन को ठंडा किया जाए, तो पूरे शरीर को ठंडक महसूस होती है। यही वजह है कि खिलाड़ी अक्सर गर्दन पर कूलिंग टॉवल इस्तेमाल करते हैं। कंपनी का दावा है कि नया Reon Pocket Pro Plus पिछले मॉडल के मुकाबले 20% ज्यादा बेहतर कूलिंग देता है और त्वचा के तापमान को 2 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।

डिजाइन और फीचर्स में क्या है खास?
Sony ने इस wearable cooler के डिजाइन को भी अपग्रेड किया है। इसमें नए flexible arms दिए गए हैं जो गर्दन और कंधों पर ज्यादा मजबूती से फिट होते हैं। कंपनी के मुताबिक इससे डिवाइस की स्थिरता करीब 40% बेहतर हुई है।
इसके अलावा इसमें एक adjustable exhaust vent भी दिया गया है, जो गर्म हवा को शरीर से दूर निकालता है। डिवाइस में built-in fan मौजूद है जो हवा का बेहतर circulation करता है। अगर डिवाइस ज्यादा गर्म होने लगे तो इसमें automatic shutdown फीचर भी दिया गया है।

मोबाइल ऐप से भी होगा कंट्रोल
Sony ने इसके साथ नया Reon Pocket Tag sensor भी पेश किया है। यह आसपास का तापमान और humidity मापकर डिवाइस की cooling automatically adjust करता है। यूजर्स इसे स्मार्टफोन ऐप से भी कंट्रोल कर सकते हैं, हालांकि डिवाइस बिना ऐप के भी काम करता है।
बैटरी और कीमत Sony का दावा है कि यह wearable cooler एक बार चार्ज करने पर करीब 10 घंटे तक चल सकता है। फिलहाल इसे UK और यूरोप में लॉन्च किया गया है।
- UK में इसकी कीमत 199 पाउंड रखी गई है
- यूरोप में यह 229 यूरो में उपलब्ध है

हालांकि अभी तक कंपनी ने इसे India में लॉन्च करने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन भारत जैसी गर्म जलवायु वाले देशों में इसकी काफी डिमांड हो सकती है। आपको बता दें कि Sony Reon Pocket 5 वियरेबल का पॉचवां वेरिएंट है। इसे आप सोनी की ऑधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Sony Reon Pocket 5 को खरीदने के लिए आपको करीब 9,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसे कंपनी ने सिर्फ अभी जापान और हांगकांग के मार्केट में ही उपलब्ध कराया है। फिलहाल अभी कंपनी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि यह डिवाइस एशिया के मार्केट में कब तक आएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































