यातायात जन सलाहकार सेवा समिति की बैठक सम्पन्न

103

– नई कार्यकारिणी का विस्तार, डीटीओ कार्यालय में सफाई व्यवस्था सुधारने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़।
 शहर की सामाजिक एवं जनहित गतिविधियों में सक्रिय यातायात जन सलाहकार सेवा समिति की बैठक शुक्रवार को समिति अध्यक्ष सुशील कुकरेजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
बैठक में धन्ने सिंह राठौड़ को उपाध्यक्ष, पवन नायक को सचिव, राकेश बाघला को सहसचिव, कमल वधवा को प्रचार मंत्री, कमल बतरा को मीडिया प्रभारी, राजू चुघ को संगठन मंत्री, मंगा सिंह को विधि मंत्री तथा सुनील असीजा को सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील कुकरेजा ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ जनसहयोग से सामाजिक सरोकारों के कार्यों को गति देना है। उन्होंने बताया कि नई कमेटी के गठन के बाद समिति ने नगर परिषद के सहयोग से डीटीओ कार्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य शुरू किया है। कार्यालय परिसर में नियमित सफाई, कचरा निष्पादन एवं आमजन के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने नगर परिषद के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सकता है। समिति के सदस्यों ने भी डीटीओ कार्यालय में किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहित कार्यों को निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया।
बैठक में आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष कुकरेजा ने बताया कि अगली श्रृंखला में डीटीओ कार्यालय परिसर स्थित पार्क का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पार्क में हरियाली बढ़ाने, बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे, जिससे वहां आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।