भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आज से

29

-एसकेडी विश्वविद्यालय में जुटेंगे 250 से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता, तैयारियों को लेकर हुई बैठक
हनुमानगढ़।
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। यह प्रशिक्षण शिविर एसकेडी विश्वविद्यालय स्थित वागभट्ट वैलनेंस सभागार में आयोजित होगा, जिसमें जिलेभर से भाजपा के मंडल स्तर तक के 250 से अधिक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। शिविर का शुभारंभ शनिवार सुबह 10 बजे किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण शिविर में सहकारिता मंत्री गौतम दक, प्रशिक्षण प्रभारी कुम्भाराम सिद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष छगन महुर, जिला संगठन प्रभारी दिनेश भाई, सहप्रभारी जितेन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेन्द्र पूनियां, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विजय आचार्य, दशरथ सिंह शेखावत, प्रियंका बैलान शिरकत करेगे।
प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा संगठन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बैठक में प्रशिक्षण शिविर को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं। भोजन, आवास, पंजीकरण, मंच व्यवस्था, अनुशासन, स्वागत तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की समितियां बनाकर ड्यूटियां सौंपी गईं। पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।