नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत, कांग्रेस को फिर सत्ता में लाने का आह्वान

33

हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की बैठक शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनमोहन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कॉर्डिनेटर गुरदीप चहल, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव एवं जिला प्रभारी रविन्द्र बेनीवाल, सहप्रभारी डॉ. महेन्द्र ढूंढाड़ा, पीसीसी सदस्य भुपेन्द्र चौधरी,  तथा सचिव डॉ. महेन्द्र सांगवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक के दौरान नवनियुक्त जिला कमेटी पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र सौंपकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर अभी से सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कॉर्डिनेटर गुरदीप चहल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, भाईचारे और आमजन के हितों की राजनीति करती आई है। ओबीसी वर्ग कांग्रेस की रीढ़ है और संगठन को मजबूत बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के महासचिव एवं जिला प्रभारी रविन्द्र बेनीवाल ने कहा कि लगातार दूसरी बार मनमोहन सोनी का जिलाध्यक्ष बनना यह दर्शाता है कि वह पार्टी के प्रति कितने समर्पित, वफादार और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सोनी ने सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।