भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज़, कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का दिया गया पाठ

30

हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला हनुमानगढ़। द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और जनसेवा के मूल मंत्रों से अवगत कराया गया।
उद्धाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, जिला प्रभारी दिनेश धाभाई, सहप्रभारी जितेन्द्र शर्मा, प्रशिक्षक प्रभारी कुम्भाराम सिद्ध, शिविर प्रभारी जुगल किशोर गौड़, विधायक संजीव बेनीवाल, पूर्व विधायक धर्मेन्द्र मोची, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपीनी, भाजपा नेता अमित चौधरी, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. भारत भूषण शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दमयंती बेनीवाल, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, चरणदास गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। उद्धाटन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने की। इसी के साथ उद्धाटन सत्र के बाद दूसरा सत्र लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बैलाण ने लिया। तीसरा सत्र संभाग सहप्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने लिया। चौथा सत्र प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने लिया। पांचवा सत्र प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेन्द्र पूनिया ने लिया। छठा सत्र प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने लिया।
अतिथियो ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक का सफर संघर्षों और समर्पण से भरा रहा है। भाजपा की पंचनिष्ठा कृ राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, सामाजिक-आर्थिक विकास, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता और मूल्य आधारित राजनीति कृ ने पार्टी को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाया है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के 14 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और यह राष्ट्रवाद के आधार पर चलने वाला दल है।
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।