होलसेल फुटवियर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

38

– व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। होलसेल फुटवियर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में शहर के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं संगठन से जुड़े सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि वर्तमान सभापति सुमित रणवा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल गुम्बर ने की।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल एवं वर्तमान सभापति सुमित रणवा ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अनिल गुम्बर, सचिव पद पर दीपक गोयल, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल बाघला, उपाध्यक्ष पद पर हीरालाल तथा सहसचिव पद पर नारायण सिंधी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संरक्षक मंडल में सुरेश नरूला एवं मांगीलाल गोयल को शामिल किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल गुम्बर ने कहा कि संगठन व्यापारियों की एकता और हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि फुटवियर व्यापार से जुड़े सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, बाजार में बेहतर समन्वय तथा नए व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठनात्मक मजबूती के लिए सहयोग की अपील भी की।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।