अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विनय वाटिका में सामूहिक योगाभ्यास

28

– सशक्त नारी संस्थान ने स्वास्थ्य, संतुलन और जागरूकता का दिया संदेश
हनुमानगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सशक्त नारी संस्थान द्वारा रविवार सुबह जंक्शन स्थित विनय वाटिका में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक व शारीरिक संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मिताली अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रचार मंत्री रजनी अग्रवाल, विधि मंत्री तरुणा शर्मा, संगठन मंत्री सोनिया नारंग एवं संस्थान की संरक्षक दीपा डालमिया ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनाव को दूर करने और स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया।
अंत में संस्थान पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योगाभ्यास का संकल्प दिलाया।इस मौके पर गुंजन गजरा, डॉ. अंजू जुनेजा, शिवानी स्वामी, श्वेता बब्बर, प्रीति धमीजा, ⁠सुजाता सुखानी , कौशल्या वर्मा, पुष्पा, श्वेता गोयल, रिंकल गर्ग, अंजलि बंसल, पूजा मित्तल, समेष्टा, अरुणा कत्याल , ⁠डिंपल धूरिया , स्नेहा जिंदल, ⁠प्रवीण मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।