मोबाइल नहीं मिलने पर 9 साल के बच्चे ने उठाया ऐसा कदम, हैरान रह जाएंगे आप…

माता-पिता ने स्वीकार किया कि बच्चे को उन्होंने कभी भी बाहर जाकर खेलने के लिए दबाव नहीं डाला।

0
1024

नई दिल्ली: हरियाणा जिले  के 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले 9 साल के एक छात्र ने मोबाइल न मिलने पर चाकू से अपना हाथ काट लिया। इसके बाद उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक माता-पिता दोनों बच्चे को बहुत कम समय दे पाते थे। जब वह चार साल का था तभी उसे मनोरंजन के लिए मोबाइल दे दिया गया था। धीरे-धीरे उसकी यह आदत बन गई। वह खाना भी यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए या गेम खेलते हुए खाता था। इसके बाद फोन के प्रति उसकी दीवानगी इतनी बढ़ गई कि जब उससे मोबाइल लिया गया तो वह बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने किचन में जाकर चाकू से अपने हाथ को काट लिया।

बच्चे से जब बात की गई तो उसने बताया कि उसे आउटडोर खेल के मुकाबले मोबाइल पर गेम्स खेलना ज्यादा पसंद है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। माता-पिता ने स्वीकार किया कि बच्चे को उन्होंने कभी भी बाहर जाकर खेलने के लिए दबाव नहीं डाला।

उन्हें एक साल पहले महसूस हुआ कि यह गलत है। उन्हें लगा कि जब बच्चे को मोबाइल से उसे दूर किया जाता है तो गुस्से और तनाव जैसे लक्षण दिखते हैं। उसे चश्मा लग गया। उसकी आंखों पर आगे और गलत असर न पड़े उसके लिए उसे मोबाइल और लैपटॉप, टीवी न देखने की सलाह दी गई। बच्चा अब ठीक है और उसमें काफी सुधार हो रहा है।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now