विश्व प्रसिद्ध महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग नहीं रहे, देखें तस्वीरें

0
491

इंटरनेशनल डेस्क: स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की पुष्ठि उनके परिवार ने की।स्टीफन के बच्चे लूसी, रॉबर्ट और टिम ने एक बयान में कहा, हम अपने पिता की मृत्यु से बेहद दुखी हैं। वे एक महान वैज्ञानिक होने के साथ ही शानदार व्यक्ति थे। उनके कार्य और विरासत हमेशा जिंदा रहेंगे। वे लोगों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उसमें कहा गया है, ‘उन्होंने एक बार कहा था, अगर आपके प्रियजन ना हों तो ब्रह्मांड वैसा नहीं रहेगा जैसा है। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे।’

जब जिद्द पर जीती दुनिया-
हॉकिंस 21 साल की उम्र में सन 1963 में मोटर न्यूरॉन बीमारी के शिकार हुए और डॉक्टरों ने कहा कि उनके जीवन के सिर्फ दो साल बचे हैं लेकिन वह पढ़ने के लिए कैम्ब्रिज चले गये और एल्बर्ट आइंस्टिन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद बने। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सैद्धांतिक ब्रह्मांड विज्ञान केन्द्र ( सेंटर ऑफ थियोरेटिकल कोस्मोलॉजी) के शोध निर्देशक भी रहे। हॉकिंग व्हीलचेयर पर रहते थे। जिसमें एक विशेष प्रकार का उपकरण लगा है।इसकी सहायता से वह रोजमर्रा के कामों के आलावा अपनी खोज में भी जुटे रहते थे। ये उपकरण स्टीफन हॉकिंग को अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करने में भी मदद करता था।
tephen-hawking‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ ने मचाया तहलका
स्‍टीफन हॉकिंग का जन्‍म आठ जनवरी, 1942 को इंग्‍लैंड के ऑक्‍सफोर्ड में हुआ था। वह भौतिक विज्ञानी, ब्रह्मांड विज्ञानी और लेखक थे। उन्‍होंने हॉकिंग रेडिएशन, पेनरोज-हॉकिंग थियोरम्‍स, बेकेस्‍टीन-हॉकिंग फॉर्मूला, हॉकिंग एनर्जी समेत कई अहम सिद्धांत दुनिया को दिए। उनके कार्य कई रिसर्च का बेस बने। स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल और बिग बैंग सिद्धांत को समझने में अहम योगदान दिया है।
stephen 1उनके पास 12 मानद डिग्रियां थीं। उन्हें अमेरिका के सबसे उच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया था। ब्रह्मांड के रहस्यों पर उनकी किताब ‘अ ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम’ काफी चर्चित हुई थी। इस किताब में उन्होंने बिग बैंग सिद्धांत, ब्लैक होल, प्रकाश शंकु और ब्रह्मांड के विकास के बारे में नई खोजों का दावा कर दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। उनकी इस किताब की अब तक करीब 1 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now