कोटा में होटल की बिल्डिंग अचानक गिरी, 5 से 7 लोगों की दबे होने की आशंका

0
351

राजस्थान: कोटा में एक होटल की बिल्डिंग गिरने की खबर है। घटना शहर की धानमंडी इलाके की बताई जा रही है। खबरों के अनुसार, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा राहत कार्य शुरू कर दिए है।

बताया जा रहा है कि इस होटल कंस्ट्रक्शन नया था। इस दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बार और ऊपरी मंजिल पर होटल था। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर पौने 12 बजे के करीब अचानक सरोवर बार और होटल की बिल्डिंग धीरे-धीरे झुकने लगी। कुछ ही देर बार पूरी बिल्डिंग देखते ही देखते धराशाई हो गई।

kota6_1523688588

शुरुआती जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते हुए पुलिस प्रशासन की टीम ने रेक्स्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

kota news
मलबे से अब तक दो लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। दोनों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
kota8_1523688596

मलबे को हटाने के लिए कई जेसीबी लगाई गई है। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य बचाव दल संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन कर मलबे को हटाने में जुटे हैं। इमारत ढहने से उसके आसपास खड़े कई वाहन भी मलबे में दब गए।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now