12 घंटे में तबाही मचाने आ रहा है तूफान, इन राज्यों को किया अलर्ट

0
2998

राजस्थान: जिस तरह से मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच हो रही है उस नजर से देखा जाएगा देशभर में आने वाले एक-दो दिन काफी तबाही लाने वाले और भयानक साबित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने नई जानकारी देते हुए देशभर में मौसम के बिगड़ते मिजाज की जानकारी दी।

देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर आने वाले तीन दिनों में उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा चक्रवाती तूफान ‘सागर’ के आने की संभावना भी जताई है। इस तूफान की चपेट में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप राज्य आ सकते हैं। चक्रवाती तूफान सागर यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।

अलर्ट में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़े मजबूत होने और फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। अलर्ट है कि मछुआरे अगले 48 घंटों के दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य तथा दक्षिण-पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों में न जाएं।

तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर की रफ्तार से बढ़ती हुई:
दक्षि‍ण और पश्‍च‍िमी राज्‍यों के तटीय इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं। अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है।

राजस्थान में फिर आंधी का कहर-
मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी के मौसम में यह बदलाव होता ही है लेकिन इस बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान और मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हालात बनने से मौसम लगातार खराब हो रहा है। कई बार एक से दो घंटे में ही आंधी तूफान का रूप ले लेता है। पूरे उत्तर भारत में ये स्थिति कई राज्यों में बन रही है।

इन राज्यों में हाईअलर्ट-
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now