गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है: राहुल गांधी

यूपीए सरकार ने 126 हवाई जहाज के लिए 526 करोड़ प्रति जहाज के लिए करार किया। मोदी के साथ अनिल अम्बानी भी फ्रांस गए उन पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। पूरी जिदगी कभी अनिल अम्बानी ने हवाई जहाज़ नहीं बनाया।

0
384

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज राजस्थान के डूंगरपुर में सागवाड़ा के भीखा भाई मैदान में आम सभा को संबोधित किया। सभा की शुरूआत में राहुल ने हर हर महादेव का नारा लगाया। राहुल गांधी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस दिन सचिन पायलट और अशोक गहलोत एक साथ बाइक पर बैठे उस दिन मैं समझ गया कि अब चुनाव जीत गए हैं।

हमने एक बात समझ ली कि सरकार से जनता को दुःख दर्द है। कांग्रेस ने जनता की ज़िम्मेदारी ले ली हैं। आपकी आवाज ने कांग्रेस को एक जुट किया। इस बार दोनो नेता एक साथ निकल पड़े। गौरव यात्रा का पूरा डीजल पेट्रोल जनता की जेब से निकाला जा रहा हैं।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी खुद को देश का चौकीदार कहते हैं लेकिन मैं कहता हूं कि गली-गली में शोर है चौकीदार चोर है। यहां जानिए राहुल ने सभा में क्या-क्या कहा…

बीजेपी के पोस्टर्स पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और वसुंधरा के पोस्टर और विज्ञापन पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं। सरकार चार पांच उद्योगपतियों के लिए चलती हैं। पांच सात हजार लोगों के लिए मोदी जी ने बुलेट ट्रेन पर एक लाख करोड़ के खर्च की घोषणा की लेकिन कांग्रेस ने जो रेल परियोजना 2000 करोड़ की शुरू की थी उसे बंद कर दिया। हम सरकार में आए तो फिर ये रेल योजना शुरू करेंगे।

यूपीए सरकार ने 126 हवाई जहाज के लिए 526 करोड़ प्रति जहाज के लिए करार किया। मोदी के साथ अनिल अम्बानी भी फ्रांस गए उन पर 45 हजार करोड़ का कर्ज है। पूरी जिदगी कभी अनिल अम्बानी ने हवाई जहाज़ नहीं बनाया। मैंने मोदी जी से कई बार सवाल पूछे लेकिन वो मुझसे आंख से आंख नहीं मिला सके।

गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया-
राहुल ने नोटबंदी पर भी सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल ने कहा जनता पर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया लेकिन यूपी के किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। मैं खुद मोदी जी से उनके दफ्तर में जाकर मिला था। मोदी जी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। सिर्फ 15-20 लोगों के अच्छे दिन आए किसान और छोटे दुकानदार रो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार आई तो गब्बर सिंह की जगह जीएसटी लागू करेंगे।

सबका पैसा खाया पैसा-
मनरेगा से करोड़ों का जीवन बदला उसे पीएम बेकार कहते हैं और कहते हैं कि कांग्रेस ने लोगों से गड्ढे खुदवाए। इस सरकार ने रोजगार के लिए क्या किया? युवाओं को रोजगार देने पर हमारी सरकार का फोकस होगा। दो करोड़ को रोजगार और मेक इन इंडिया की स्कीम पिट गईं। राजस्थान की सरकार को मोदी जी, सिंधिया जी और उनका पैसा भी नहीं बचा सकेगा। राजस्थान में जनता की सरकार बनेगी।

इन्हें भी पढ़ें-

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now