सोसायटी की दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

पुणे घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ी सामने आ रही है। उन्होंने कहा 15 लोगों की मौत छोटी घटना नहीं है।

0
573
पुणे हादसा

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे की वजह भारी बारिश को बताया जा रहा है। हादसा कोंधवा में हुआ है। जहां दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत बचाव का काम जारी है।

खबरों के मुताबिक कोंधवा इलाके में झुग्गियों पर दीवार गिर गई। मलबे में 3 लोग फंसे हैं जिन्हें निकाला जा रहा है। कुल 15 लोगों के फंसे होने की खबर आई थी। भारी बारिश के चलते यह दर्दनाक हादस हुआ। 60 फुट लंबे चौड़े कंपाउंड की दीवार बगल में झुग्गियों पर गिर गई जिसमें सोए कई लोग दब गए। दमकल विभाग के मुताबिक मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में पुणे के जिलाधिकारी ने कहा कि भारी बारिश के कारण दीवार गिरी। इस घटना के बाद शुरुआती जांच में कंस्ट्रक्शन कंपनी की गड़बड़ी सामने आ रही है। उन्होंने कहा 15 लोगों की मौत छोटी घटना नहीं है। मृतकों में ज्यादातर बिहार और बंगाल के लोग हैं। पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now