जिले में 9389 लोग होम आइसोलेशन में, रखी जा रही है पूरी निगरानी 

600
हनुमानगढ़। कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर चिकित्सा विभाग पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। सीएमएचओ डॉ अरूण चम़ड़िया ने बताया कि जिले में गुरूवार की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में आशा और एएनएम की 599 टीम ने सर्वे किया।अब तक 5,18,842 घरों में रह रहे 25 लाख 78 हजार 729  लोगों का सर्वे कर लिया गया है। जिनमें से 46 हजार 630 सामान्य खांसी जुकाम के रोगी पाए गए हैं । जिनका उपचार कर दिया गया है।
                             आरसीएचओ डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में कुल 9389 लोग होम आइसोलेशन,141 व्यक्तियों को जिले के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया है। इनकी निगरानी के लिए शिक्षक और एएनएम की ड्यूटी लगाई हुई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।