जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए अब आएंगे प्लास्ट‍िक के नोट!

0
417

दिल्ली: नोटबंदी पर जारी राजनीतिक घमासान के बीच सरकार अब प्लास्ट‍िक के नोट लाने की तैयारी में है। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को संसद में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब प्लास्ट‍िक की करेंसी छापी जाएगी, इसके लिए कच्चा माल खरीदा जा है।

भारतीय रिजर्व बैंक काफी समय से प्लास्ट‍िक करेंसी लॉन्च करने की योजना बना रहा है। फरवरी 2014 में सरकार ने संसद को जानकारी दी थी कि 10 रुपये वाले एक अरब प्लास्ट‍िक नोट छापे जाएंगे और इनके फील्ड ट्रायल के लिए 5 शहर चुने गए हैं। ये शहर थे कोच्च‍ि, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर।

कैसे होते हैं प्लास्ट‍िक के नोट, क्या है इनकी खासियत

  • प्लास्ट‍िक से बने करेंसी नोट पेपर वाले नोटों की तुलना में साफ-सुथरे होते हैं। इन्हें पॉलीमर नोट भी कहा जाता है।
  • प्लास्ट‍िक के नोटों की औसत उम्र करीब पांच साल होती है। यानी पेपर के नोटों की तुलना में दोगुना से ज्यादा।
  • प्लास्ट‍िक नोटों की नकल उतारना आसान नहीं होता है।
  • एक अध्यययन के मुताबिक पेपर वाले नोट की तुलना में प्लास्ट‍िक नोट से ग्लोबल वार्मिंग में 32 फीसदी की कमी और एनर्जी डिमांड में 30 फीसदी की कमी आती है।
  • प्लास्ट‍िक वाले नोटों का वजन पेपर वाले नोटों की तुलना में कम होता है। ऐसे में इनका ट्रांस्पोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन भी आसान होता है।

हाल ही में सरकार ने 20, 50 और 100 रुपये के नोट जारी करने का एलान भी किया है। आरबीआई के अनुसार 20 और 50 रुपए मूल्य के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई ने कहा है कि इन नए नोटों में संख्याओं के खानों में संख्याओं का आकार क्रमागत तरीके से बड़ा होगा। इसकी छपाई में चित्र उभरे नहीं होंगे। महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 की कड़ी में जारी किया जाने वाला 20 रुपए का नया नोट अंग्रेजी के इनसेट अक्षर एल के साथ होगा जो अंकों के दोनों खानों में अंकित होगा। इन पर गवर्नर उर्जित आर पटेल के हस्ताक्षर होंगे। बता दें, इससे पहले आरबीआई ने 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए थे। ये नोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद जारी किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 रुपए और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने का ऐलान आठ नवंबर को किया था।

ये भी पढ़े:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now