वसुंधरा जन रसोई के तहत जरूरतमंदों को करवाया भोजन

0
305
हनुमानगढ़। जंक्शन धान मण्डी में जरूरतमंदों तक निःशुल्क भोजन पहुचाने के लिये राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य अर्जुन बागड़ी द्वारा वसुंधरा जन रसोई का शुभारम्भ किया गया। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य अर्जुन बागड़ी ने कहा कि पूरे प्रदेश के जिलों में भाजपा द्वारा गरीब एवं वंचित लोगों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी जमीन से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के नाम से रसोई का शुभारंभ किया है, जिससे समाज के वंचित लोगों को निःशुल्क भोजन दिया जाएगा। सोमवार को लगभग 200 लोगों को भोजन करवाया गया। उन्होने बताया कि यह रसोई तीन दिन तक शहर में अलग अलग लगाई जायेगी। इस मौके पर भाजपा श्रीगंगानगर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार सोनी, भाजपा वरिष्ठ नेता लतीफ मोहम्मद,रूपेन्द्र बराड़, संजय बागड़ी, आकाश मालिया, कर्ण बागड़ी, सौरभ बागड़ी व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now