एयरटेल और वोडा-आइडिया के बाद JIO ने भी बढ़ाए दाम, जानिए जियो के नए प्लान्स के बारें सबकुछ

0
544

नई दिल्ली: एयरटेल और वोडा आइडिया के बाद टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिए हैं। जियो ने आज नए अनलिमिटेड प्लान्स की घोषणा की, यह प्लान 1 दिसंबर से लागू होंगे। रिलायंस जियो का दावा है कि उसके टैरिफ रेट्स अब भी इंडस्ट्री में सबसे कम हैं।

जियो के विभिन्न प्लान्स में 31 रू से लेकर 480 रू तक का इजाफा किया गया है। जियोफोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रू के प्लान की नई कीमत अब 91 रू होगी। वहीं अनलिमिटेड प्लान्स का 129 रू वाला टैरिफ प्लान अब 155 रू में मिलेगा। जाहिर तौर पर एक वर्ष की वैलीडिटी वाले प्लान में रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं। पहले यह प्लान 2399 रू में मिलता था पर अब इसके लिए ग्राहक को 2879 रू खर्च करने पड़ेंगे।

रिलायंस जियो के डाटा एड-ऑन प्लान्स के रेट भी बढ़े हैं। 6जीबी वाले 51 रू के प्लान के लिए अब 61 रू और 101 वाले 12 जीबी वाले एड-ऑन प्लान क लिए अब 121 रू लगेंगे। सबसे बड़ा 50 जीबी वाला प्लान भी अब 50 रू महंगा हो कर 301 रू का हो गया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now