हनुमानगढ़ । हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल को नवा बाईपास पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के साथ स्थानांतरित करने के विरोध को लेकर जिला संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आज 71 में दिन भी जारी रहा । आज धरने पर आम नागरिक बैठे और राज्य सरकार जिला प्रशासन स्थानीय विधायक व पीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की । इस मौके पर जगदीश सिंह शेखावत ने बताया यहां के विधायक व चंद स्वार्थी लोगों द्वारा अपने स्वार्थ व चंद रुपयों की खातिर 45 साल पुराना जिला अस्पताल को हनुमानगढ़ जंक्शन के नवा बाईपास पर बन रहे मेडिकल कॉलेज में साथ जिला अस्पताल को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही गलत है जिसके लिए हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र के लोग संघर्ष कर रहे हैं । जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताए व्यापारिक संगठन, मजदूर एवं महिलाएं अपना पूर्ण समर्थन संघर्ष समिति को दे रहे है । इस मौके पर समिति के सदस्य बलकरण सिंह ढिल्लों ने बताया मेडिकल कॉलेज बनने से पहले इस जिला अस्पताल के विस्तार करने के लिए 120 करोड़ रुपये व 6 मंजिला अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पारित किया था । लेकिन अब यहा के विधायक मेडिकल कॉलेज के साथ लगती अपने निजी लोगो कि जमीनो व अपने निजी स्वार्थ को फायदा पहुचाने के लिये जिला अस्पताल को वहा पर स्थानातत्र कर रहे है लेकिन टाऊन क्षेत्र की जनता इनके मनसुबे कभी पुरा नही होने देगी। । लेकिन इन राजनेताओं ने अपने चंद स्वार्थी लोगों को हनुमानगढ़ टाउन जंक्शन का मुद्दा बनाकर सामने खड़ा कर दिया है जिन्होंने हनुमानगढ़ जंक्शन में अलग से नगर परिषद व मेडिकल के साथ जिला अस्पताल बनाने की मांग उठाई है । उन्होंने कहा कि टाउन में पहले भी अन्य सरकारी कार्यालय थे जो धीरे धीरे सभी हनुमानगढ़ जंक्शन में स्थापित कर दिए गए फिर भी टाउन वाले इसके लिए कभी नहीं बोले उन्होंने कहा चंद लोगों ने टाउन जंक्शन का मुद्दा बना दिया तो टाउन वाले पूछना चाहते हैं कि आज तक जो भी विधायक बने हैं वे सभी हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र के थे परंतु अब टाउन वालों को इसके लिए सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अब जो विधायक ;चौधरीद्ध बनेगा वह हनुमानगढ़ टाउन क्षेत्र का ही बने। आने वाले समय में टाउन की जनता इन विधायकों को मुंहतोड़ जवाब देगीए उन्होंने कहा अब संघर्ष समिति और उग्र आंदोलन करने को तैयार है जिसके लिए स्थानीय विधायक व जिला प्रशासन तैयार रहे । आज धरने पर जगदीश साह,ू मंगतराम, रणजीत सिंह, इंद्रमोहन, नीरज गर्ग, अजय चाहर, मदन बेनीवाल, जीतराम सहारण, अनिल मोहन मिश्रा, भगवान सिंह खुड़ी, प्रदीप एरी, जगदीश साई,बंटी मिड्ढा, कृष्ण लालवानी, नत्थू राम, नवाब खान आदि बैठे ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































