खड़ी ग्वार की फसल में रसायनिक पदार्थ डालकर किया नष्ट, करवाया मुकदमा

296

हनुमानगढ़। निकट गांव धोलीपाल के जोगराज पुत्र मनफूल जाट ने जंक्शन सदर थाना में मुकदमा दर्ज करवाकर फसल खराब करने वाले दोषियों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। युवराज सिंह ने बताया कि चक 10 एमएमके रोही धोलीपाल के मुरब्बा नम्बर 51 / 23 के पत्थर नंबर 123/193 में किला नम्बर 17, 18, 23, 24 में 4 बीघा कृषि भूमि स्थित है। जोगराज ने अपनी उक्त कृषि भूमि आघ पर काश्त करने हेतु वकील पुत्र बृजमोहन सहारण जाति जाट निवासी धोलीपाल को दी हुई है। उक्त 4 बीघा कृषि भूमि पर मौके पर फसल गवार काश्त की हुई है। दिनांक 25.08.2022 को समय करीब 11 बजे राधादेवी पत्नी रिछपाल जाति सुथार निवासी गावं धोलीपाल व उसके साथ आये एक अन्य व्यक्ति ने जबरदस्ती जोगराज की कृषि भूमि में प्रवेश करके उसके उक्त 4 बीघा कृषि भूमि में खड़ी गवार की फसल को नष्ट करने के लिए उस पर रासायनिक प्रदार्थ का छिड़काव कर दिया है तथा जोगराज के बीमार भाई हेतराम जो मौके पर मौजूद था उनको गन्दी व जातिसूचक गालिया निकाली। जोगराज ने जिला पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में ज्ञापन दिया है व उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उक्त मामले में जंक्शन सदर थाना पुलिस ने राधा देवी व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 447, 427, 504, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।