संवाददाता शाहपुरा। शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में अपने दूरदर्शी निर्णय के लिए जाने जाने वाले तहसीलदार नारायण लाल जीनगर का पदोन्नति होकर उपखंड अधिकारी बनाए जाने पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया जानकारी के अनुसार हनुमान धाकड़ ने बताया कि शाहपुरा में पिछले अक्टूबर माह में एक वर्ष से नारायण लाल जीनगर शाहपुरा के तहसीलदार पद पर स्थानांतरण होकर आए और अपनी कुशाग्र बुद्धि दूरदर्शिता सरल सहज साधारण व्यक्तित्व से जिले भर में एवं उपखंड क्षेत्र में अपनी अनुभव वाली कार्यप्रणाली से सभी के समस्याओं का समाधान बड़ी सरलीकरण से किया चंद दिन पूर्व सरकार के आदेश अनुसार शाहपुरा तहसीलदार के पद से मांडल का उपखंड अधिकारी बनाने का आदेश होने को लेकर सामाजिक राजनीतिक संगठन ने उदार हृदय वाले तहसीलदार को उपखंड अधिकारी बनाए जाने पर अनंत बधाइयां दी एवं साधारण विदाई स्वागत समारोह में तिलक लगाकर साफा पहनाकर मुंह मीठा कराया एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ राजस्व मंत्री रामलाल जाट के मांडल क्षेत्र में उपखंड अधिकारी बनने पर खुशी जाहिर की इस मौके पर शाहपुरा उपखंड अधिकारी सुनीता यादव बनेड़ा उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह एवं जहाजपुर उपखंड अधिकारी इंद्रजीत सिंह पुलिस उप अधीक्षक करण सिंह शाहपुरा पुलिस निरीक्षक राजकुमार नायक गुलाबपुरा उपखंड अधिकारी सहित हिंदू जागरण मंच के हनुमान धाकड़ कलमकार जगत के कमलेश अग्रवाल,सुभाष व्यास महावीर मीणा सुरेश मोनू छिपा रवि शंकर सोनी अनुज कांटिया एवं शाहपुरा के प्रबुद्ध नागरिक मुकेश लोहार शंकर गुर्जर कैलाश धाकड़ जगदीश बोहरा प्रेम शंकर सोनी राधेश्याम कुमावत रामप्रसाद धाकड़ सुमित्रा माली रीना लोहार सुनीता कुमारी आदि ने नारायण लाल जीनगर को स्मृति के लिए भगवान बाबा रामदेव का रंगीन छाया चित्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट किए।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































