श्रीकरतापुर साहिब के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

210

हनुमानगढ़। श्रीगुरूनानक देव जी के 552 वें सालाना प्रकाशपर्व के तहत सर्व समाज, हनुमानगढ़ व इलाके की संगत के सहयोग से श्रीकरतारपुर साहिब पाकिस्तान दर्शनार्थ के लिए शनिवार को 30 श्रद्धालुओं का पहला जत्था गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंघ सभा हनुमानगढ़ जंक्शन में मात्था टेककर रवाना हुआ। श्रद्धालु संदीप नारंग सन्नी ने बताया कि श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान सिक्खों के पवित्र तीर्थ स्थलों में शुमार है। यह सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का निवास स्थान था, यहां पर वे ज्योति जोत समा गए थे और बाद में उनकी याद में में यहां पर गुरुद्वारा बनाया गया है। कॉरिडोर खोले जाने से पहले गुरुद्वारे के दर्शन भारत के लोग दूरबीन से करते थे। दर्शन हेतु जाने वाली संगत में संदीप नारंग सन्नी, अशोक नारंग, प्रिंस जिंदल, सुरेन्द्र गाड़ी, जसपाल कटारिया, छगन वाट्स, केडी सिंह, राज कुमार नारंग ने गुरूद्वारा साहिब में मात्था टेककर रवाना हुए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।