स्टेट जुजुत्सु चैम्पियनशिप में हनुमानगढ़ की बरखा ने जीता कास्यं

284

हनुमानगढ़। राजस्थान स्टेट जुजुत्सु चौंपियनशिप जयपुर में आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता में 15 टीमों ने हिस्सा लिया। 44 किलोभार वर्ग में हनुमानगढ़ नॉर्थ प्वाइंट पब्लिक स्कूल कि विद्यार्थी कुमारी बरखा  ने सिल्वर मेडल हासिल किया। मंगलवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर विद्यालय के स्टाफ द्वारा छात्रा  का सवागत व अभिनंदन किया।  निदेशक दिवाकर सिंह ने बताया खेलों के माध्यम से भी अपना अपने शहर का नाम रोशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सेमिनार का आयोजन करवाता है। खतरा बरखा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच संदीप गुप्ता व विद्यालय स्टाफ को दिया है।  इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ संतोष कुमार वर्मा श्रीमती उजाला अग्रवाल श्रीमती पुष्पा श्रीमती सुखविंदर कौर व अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।