G20 Summit 2023: कल आ रहे हैं बाइडेन से लेकर ऋषि सुनक तक ये विदेशी मेहमान, देखें पूरी लिस्ट

भारत की राजधानी नई दिल्ली में दुनियाभर के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। द‍िल्‍ली में दुन‍िया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह जी20 के नेताओं का श‍िखर सम्‍मेलन होने जा रहा है।

1817

अब सिर्फ कुछ ही घंटे रह गए हैं, और भारत की राजधानी नई दिल्ली में दुनियाभर के कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। द‍िल्‍ली में दुन‍िया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले समूह जी20 (G20 Summit 2023) के नेताओं का श‍िखर सम्‍मेलन होने जा रहा है। अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडन से लेकर ब्र‍िटेन, कनाडा, चीन, ऑस्‍ट्रेल‍िया के प्रधानमंत्री भी श‍िरकत कर रहे हैं। करीब 30 देशों के प्रमुख, प्रत‍िन‍िध‍ि इसमें ह‍िस्‍सा ले रहे हैं।

इस शिखर सम्‍मेलन में दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह के नेता डिजिटल परिवर्तन, जलवायु वित्तपोषण, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), और खाद्य सुरक्षा सहित कई प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे और समाधान ढूंढेंगे।  आइए जानते हैं, दुन‍िया का कौन सा नेता भारत आ रहा है, कहां पर ठहराया गया है…

जो बाइडेन ITC मौर्य
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नई दिल्ली पहुंचकर ITC मौर्य में ठहरेंगे। वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और शिखर सम्मेलन के दौरान उनके द्वारा स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है। मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक होटल में करीब 400 कमरे बुक कराये गए हैं. जो बाइडन यहां पर प्रेसिडेंशियल सूट में रुकने वाले हैं।

जी-20 सम्मेलन को लेकर एक खास कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। यहां से जो बाइडन के पूरे रूट पर नजर रखने का प्रयास होगा। महंगी गाड़ियों, हथियार और बुलेट सहित कई अन्य सुरक्षा से जुड़े सामान को पहले ही यहां पर लाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति दिल्ली में अपनी मशहूर गाड़ी द बीस्ट से चलेंगे। इस कार की कीमत करीब डेढ़ मिलियन डॉलर बताई गई है। ये गाड़ी बुलेटप्रूफ है। इस पर बम से हमला करना भी मुमकिन नहीं है।

ये भी पढ़ें: 2700 करोड़ से बना भारत मंडपम क्यों है G20 Summit के लिए इतना खास? देखें सबकुछ इस VIDEO में

जस्टिन ट्रूडो द ललित
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचने से पहले आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो नई द‍िल्‍ली के द ललित होटल में ठहरेंगे। इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम क‍िए गए हैं।

ऋषि सुनक शांगरी ला 
ब्र‍िटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहली बार अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर आ रहे हैं। ब्र‍िट‍िश पीएम सुनक जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह शांगरी ला होटल में रुकेंगे। शिखर सम्मेलन से पहले 43 साल के ब्र‍िट‍िश पीएम सुनक ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की है और कहा कि भारत ‘सही समय पर सही देश’ है।

ये भी पढ़ें: G20 Summit के दौरान क्‍या रहेगी मेट्रो ट्रेनों की टाइमिंग, ध्‍यान से पढ़ लें दिल्ली यात्री

ली कियांग ताज होटल
जी20 श‍िखर सम्‍मेलन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग श‍िरकत नहीं कर रहे हैं। उनके भारत नहीं आने को लेकर बना संशय साफ हो गया है। उनकी जगह पर प्रधानमंत्री ली कियांग चीन के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे लेक‍िन उनके बाइडन के साथ बैठक की संभावना कम नजर आ रही हैं। चीनी प्रत‍िन‍िध‍िमंडल द‍िल्‍ली के ताज होटल में ठहरेगा। 2008 के बाद से यह पहली बार है जब कोई चीनी राष्ट्रपति G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हो रहा है। ताज होटल के आसपास और पूरे रूट पर सुरक्षा के सख्‍त इंतजाम क‍िए गए हैं।

एंथोनी अल्बानीज़ इंपीरियल
जी20 शिखर सम्‍मेलन में शाम‍िल होने के ल‍िए ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ भी अपनी 3 द‍िनों की भारत यात्रा पर आ रहे हैं। भारत यात्रा से पहले एंथनी अल्बानीज़ भी इंडोनेशिया और फिलीपींस के दौरे पर हैं। जी20 शिखर सम्मेलन के लिए आने वाले ऑस्‍ट्र‍ेल‍ियाई पीएम इंपीरियल होटल में ठहरेंगे।

 फुमियो किशिदा
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) जी20 सम्‍मेलन में भाग लेंगे। किशिदा जी7 के वर्तमान अध्यक्ष भी हैं। उनके यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के खिलाफ आलोचना का नेतृत्व करने की संभावना भी जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: आ गया UPI ATM अब बिना कार्ड के निकालें कैश, जानिए कैसे और कहां मिलेगी सुविधा?

राष्ट्रपति युन सौक यौल
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति युन सौक यौल (Yoon Suk Yeol) G20 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी व दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम कौन ही (Kim Keon Hee) भी भारत आ रही हैं। वहीं राष्ट्रपति यौल  ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उनसे उम्मीद की जाती है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से उत्तर कोरिया के लगातार बढ़ते मिसाइल उकसावों और परमाणु खतरों का दृढ़ता से जवाब देने और इसके परमाणु निरस्त्रीकरण पर मिलकर काम करने का आग्रह करेंगे।

ओलाफ़ स्कोल्ज़
जर्मन चांसलर ओलाफ़ स्कोल्ज़ भी जी20 श‍िख‍र सम्‍मेलन में भाग ले रहे हैं। स्कोल्ज़ ने कहा है कि रूस और चीन की अनुपस्थिति के बावजूद भारत में आगामी जी20 शिखर सम्मेलन महत्वपूर्ण बना हुआ है।

 राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) भी जी20 सम्‍मेलन का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व करेंगे। भारतीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने और मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की संभावना है।

रूस सर्गेई लावरोव
चीन के अलावा रूस के राष्‍ट्रपत‍ि व्‍लाद‍िमीर पुत‍िन (Vladimir Putin) भी जी20 का ह‍िस्‍सा नहीं बनने जा रहे हैं। उनकी जगह पर रूस का प्रत‍िन‍िध‍ित्‍व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे।

ये भी पढ़ें: G20 Summit के दौरान क्‍या रहेगी मेट्रो ट्रेनों की टाइमिंग, ध्‍यान से पढ़ लें दिल्ली यात्री

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
भारतीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सऊदी अरब के असली शासक क्राउन प्रिंस (Mohammed Bin Salman) के भाग लेने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने का इरादा व्यक्त करते हुए भारत के जी20 अध्यक्ष पद के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। इस साल भारत ने G20 में अफ्रीकी संघ के लिए स्थायी सदस्यता की मांग की।

राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका भारत आने और जलवायु परिवर्तन पर अपनी चर्चा पर ध्यान केंद्रित करने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है। बांग्लादेश उन देशों में से एक हैं, जिन्हें भारत ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज भी जी20 में ह‍िस्‍सा लेंगे।

राष्ट्रपति बोला टीनुबू
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने अफ्रीका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वैश्विक पूंजी जुटाने की कोशिश में भाग लेने की योजना बनाई है।

ये भी पढ़ें: इसरो ने शुरु की Chandrayaan3 MahaQuiz जीतने वाले को मिलेगा एक लाख का इनाम

लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा दिसंबर में भारत से G20 की अध्यक्षता लेने के लिए तैयार है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के जी20 शिखर सम्मेलन में श‍िरकत करने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के जी20 में मौजूदगी दर्ज कराने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

G20 के लिए दिल्ली सज कर तैयार
G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली को बहुत ही ख़ूबसूरती से सजाया गया है। दिल्ली की सभी अहम और ऐतिहासिक इमारतें रंग बिरंगी लाइट्स से जगमगा रही हैं। इस साज सज्जा ने दिल्ली की भव्यता और सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर कुतुब मीनार, प्रगति मैदान, भारत मंडपम समेत दिल्ली के सभी इलाक़ों की ख़ूबसूरती देखती ही बन रही है। दिल्ली में कई जगहों पर दीवारों पर ग्रैफ़िटी वर्क यानि कलाकारी भी की गई है. और इनमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। दिल्ली की सभी अहम सड़कों पर ख़ूबसूरत फ़ाउंटेन, गमले और पेड़-पौधे लगाए गए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।