केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ा, जानें किसानों के लिए क्या तोहफा लाई सरकार

0
53

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike 2023) 4% बढ़ाकर 46% कर दिया है। इसका सीधा फायदा करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को होगा। कर्मचारियों को नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। इसमें जुलाई और अक्टूबर के बीच की अवधि का एरियर भी शामिल होगा।

इस फैसले से सरकार पर हर साल 12,857 करोड़ रुपए का भार आएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई मीटिंग में इस पर फैसला लिया गया।

क्या होता है महंगाई भत्ता (DA)
महंगाई भत्ता ऐसा पैसा है जो महंगाई बढ़ने के बावजूद सरकारी कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिया जाता है। महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है।

ये भी पढ़ें: बीवी, बेटा समेत सपा नेता आजम खान को 7 साल की जेल, जानें क्या है मामला?

इसका कैलकुलेशन देश की मौजूदा महंगाई के अनुसार हर 6 महीने पर किया जाता है। इसकी गणना संबंधित वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों के मूल वेतन के अनुसार की जाती है। महंगाई भत्ता शहरी, अर्ध-शहरी या ग्रामीण क्षेत्र के कर्मचारियों का अलग-अलग हो सकता है।

किसानों के तोहफा
केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के अलावा किसानों को भी बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने छह रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ा दिया है। तिलहन और सरसों में 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। वहीं, मोटा अनाज की पैदावार को बढ़ाने के लिए फैसला लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मसूर पर 425 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए 150 प्रति क्विंटल और बार्ले के लिए 115 रुपए प्रति क्विंटल, चना के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

रेलवे के नॉन गैजेट कर्मचारियों के लिए क्या
किसानों के अलावा, रेलवे कर्मेचारियों को बोनस देने पर मुहर लगी है। रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मियों के लिए 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 11 लाख 340 रेल कर्मचारियों को फायदा होगा और इसपर 1969 करोड़ रुपये का भार सरकारी खजाने पर आएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now