आगरा-झांसी रेलवे ट्रेक पर पातालकोट एक्सप्रेस में लगी आग, दो डिब्बे जलकर खाक..देखें video

ट्रेन में लगी आग से चीख-पुकार मच गई। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खबरों की मानें तो इस आग की चपेट में अभी तक 4 यात्रियों के झुलसने की खबर है।

429

उत्तर प्रदेश के आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। बुधवार दोपहर को थाना मलपुरा के भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पंजाब के फिरोजपुर से मध्य प्रदेश के सिवनी जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस (14624) के दो डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन में लगी आग से चीख-पुकार मच गई। प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है। इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। खबरों की मानें तो इस आग की चपेट में अभी तक 4 यात्रियों के झुलसने की खबर है।

ये भी पढ़े : NCERT की किताबों में अब INDIA नहीं भारत लिखा होगा, पैनल को मिली मंजूरी

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों की मदद से रेलवे अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची है। साथ ही आनन-फानन थाना पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) भी पहुंच गई है। आग बुझाने में सभी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। आग लगने से दो डिब्बे पूरी तरह आग में जलकर खाक हो चुके हैं। जबकि अन्य दो डिब्बों में भी नुकसान हुआ है। चारों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है।

इस घटना के बारे में पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। एक यात्री के कुछ बाल झुलसने की बात सामने आई है। एंबुलेंस मौके पर मौजूद है। पास ही खड़ी दूरगामी एक्सप्रेस से यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।

ये भी पढ़े : इधर लिया राहुल गांधी ने सत्यपाल मलिक का इंटरव्यू उधर बढ़ गई भाजपा की टेंशन, देखें VIDEO

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।