अमावस्या के शुभ अवसर पर अखण्ड पाठो के भोग डाले

447

हनुमानगढ़। गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह शहीद बाबा मेहताब सिंह में हर साल की तरह इस साल भी अमावस्या के शुभ अवसर पर अखण्ड पाठो के भोग डाले गये। इस मौके पर सेवादार बाबा जग्गा सिंह ने बताया इस गुरूद्वारे कि सेवा 96 करोड़ी बुड्डादल मुखी,शिरोमणि सेवा रत्न सिंह साहब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह जी के द्वारा कि जा रही है । उनके सानिध्य में इस गुरूद्वारे का रख रखाव व पर्व बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाते है । आज अमावस्या के दिन सुबह अखण्ड पाठो के भोग डाले गये व हैड ग्रन्थी द्वारा अरदास के शहर व ईलाके कि सुख शान्ति व अमनचौन कि अरदास कि । भोग के बाद रागी जत्थे द्वारा गुरू कि महिमा के वर्णन किया गया, तदउपरान्त दो सेवादारो को बाबा जग्गा सिह द्वारा समाज में सेवा करने पर गुरू घर कि बक्शीस सरोपा देकर सम्माानीत किया गया । अन्त में गुरू का लंगर अटूट वरताया गया ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहांक्लिक करें.. इसके अलावा आप हमेंफेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्रामऔरयूट्यूबचैनल पर फॉलो कर सकते हैं।