क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा

191

हनुमानगढ़। जिला अस्पताल बचाओं संघर्ष, हनुमानगढ़ ने सोमवार को जिला कलक्टर को महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ मे क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड निर्माण बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिला अस्पताल बचाओं सघर्ष समिति हनुमानगढ़, द्वारा 100 दिवस तक धरना दिया गया था जिला अस्पताल बचाओं सघर्ष समिति हनुमानगढ़, जिला प्रशासन हनुमानगढ एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग जयपुर के प्रतिनिधिओं के मध्य दिनांक 03.05.2022 को समझौता हुआ था, जिसमें महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ टाउन मे 100 बैड बढ़ा का 400 वैड करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था।

जिसके कम मे तत्कालिन प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज हनुमानगढ डॉ. मोहन सिंह ने दिनांक 27.09.2022 को महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ परिसर में स्थित टिब्बी क्लीनिक को तोड कर क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट निर्माण हेतु प्रस्ताव भिजवाया था। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी जयपुर के पत्र दिनांक 03.10.2023 की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के अनुसार हनुमानगढ़ में 4450 लाख रूपये क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड हेतु स्वीकृत किये गये है। जिसमे सिविल कार्य के लिए 3055 लाख रूपये स्वीकृत है। जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ में पूर्व में दिनांक 26.08.2021 को सीपीआर बनाई गई थी जो तत्कालीन जिला कलक्टर द्वारा स्वीकृत थी इस सीपीआर में ट्रोमा सैन्टर टीबी क्लिनिक तथा सुलभ कॉम्पलेक्स को तोडने का प्लान बनाया हुआ था।

दिनांक 29.04.2024 को आपकी अध्यक्षता में हुई मीटिंग उपरान्त निर्माण एजेंसी द्वारा राजकीय जिला चिकित्सालय में 100 बैड सीसीबी युनिट निर्माण का प्रस्ताव राज्य स्तर पर भिजवाया गया था। राज्य स्तर पर दिनांक 14.05.2024 को हुई मीटिंग में इस प्रस्ताव को स्वीकृत नही किया गया। महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ टाउन मे किटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड का निर्माण वर्तमान पार्किंग एवं ट्रोमा सेंटर तोड कर उस स्थान पर किया जा सकता है। यह आमजन के लिए व्यवहारिक भी होगा तथा दिनांक 05.03.2022 को हुए समझौते का क्रियांवन भी हो सकेगा। वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था चिकित्सालय के पश्चिम दिशा एवं दक्षिण दिशा के दीवार के आगे आसानी से की जा सकती है। टिब्बी क्लीनिक एवं सुलभ कॉम्पलेक्स की जगह भविष्य मे पार्किंग हेतु उपलब्ध हो सकती है। जब तक नया सीसीबी नही बनता है तब तक आपातकालीन विभाग को चिकित्सालय परिसर मे स्थित धर्मशाला अथवा ऑर्थाे विभाग भवन मे वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर चलाया जा सकता है।

जिला अस्तपाल बचाओं संघर्ष समिति ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन में क्रिटिकल केयर ब्लॉक यूनिट 100 बैड निर्माण करवाने की मांग की। इसी के साथ मेडिकल कॉलेज की बिल्ड़िंग में भी ग्रीन बेल्ट के अन्दर हुए निर्माण की जांच की जाये व दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर भगवान सिंह खुड़ी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, सुशील जैन, लियाकत अली लम्बडदार, बलकरण सिंह ढिल्लो, पार्षद अर्चित अग्रवाल, जगदीप सिंह, पृथ्वी गोदारा, श्रीकृष्ण वर्मा जीतू, नरेन्द्र शर्मा व अन्य शहर के गणमान्य नागरीक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।