ब्रह्मलीन श्री स्वामी महादेव जी महाराज के दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का आागज

191

हनुमानगढ़। श्री गौशाला सेवा समिति हनुमानगढ़ जंक्शन में 1008 श्री स्वामी गोविंदनंद जी महाराज के परम शिष्य 1008 ब्रह्मलीन श्री स्वामी महादेव जी महाराज के दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का आागज शुक्रवार को श्री अखंड रामायण एवं गीता पाठ से हुआ। गीता एवं रामायण पाठ का पूजन प्रातः 08 बजे मुख्य यजमान गौशाला समिति अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया, बीरबल जिन्दल सहित अन्य यजमानों द्वारा गुरू दयानंद जी महाराज के सानिध्य में पूजन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया ने बताया कि 1008 श्री स्वामी गोविंदनंद जी महाराज के परम शिष्य 1008 ब्रह्मलीन श्री स्वामी महादेव जी महाराज के दसवीं पुण्यतिथि पर 14 जून से 28 जून तक 15 दिवसीय कार्यक्रम में अनेकों संत, धर्म गुरू हनुमानगढ़ की पावन धरा आयोजित होगे।

श्री अखंड रामायण एवं 701 गीता पाठ का आयोजन होगा। जिसमे शाम 7 बजे से संत प्रवचन व श्री भक्तमाल कथा का आयोजन होगा, जिसका वाचन श्री हरिदास जी महाराज करेंगे। इसी के साथ 21 जून से 28 जून तक संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जिसका वचन श्री दयानंद जी शास्त्री जी के मुखाबीन से होगा। उक्त आयोजन के तहत बड़े-बड़े संत महात्मा गौशाला प्रांगण में आएंगे जिनके उचित रहने खाने पीने की व्यवस्था गोशाला द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में नित्य प्रात 8 बजे गीता एवं रामायण पाठ पूजन, दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा, शाम 7 बजे आरती एवं शाम 7 बजकर 30 मिनट से प्रभु इच्छा तक संत प्रवचन एवं श्री भक्त माल कथा का आयोजन होगा। उन्होंने समस्त शहरवासियो से अपील की है कि उक्त आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ कमाये।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।