श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आँचलिक सभा का आयोजन

255

हनुमानगढ़। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आँचलिक सभा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अबोहर, फाजिल्का, ऐलनाबाद आँचल की आम सभा का आयोजन हुआ। बैठक में अध्यक्ष देवेंद्र सावनसुखा ने सबका स्वागत किया। मंत्री सुरेंद्र जैन ने गत वर्ष किये गये कार्यों के बारे में बताया। तत्पश्चात् आगामी 2024-26 वर्ष हेतु नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन  चुनाव अधिकारी सतीश पुगलिया व विनोद जैन की देखरेख में हुआ। जिसमे जैन प्रकाश जैन, हनुमानगढ़ को अध्यक्ष बनाया गया। नए अध्यक्ष ने सभी का आभार जताते हुए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ऋषभ चौरडिया को महामंत्री, रविंद्र जैन रायसिंहनगर व विजय राज बोथरा रावतसर को  उपाध्यक्ष, मालचंद  पुगलिया  को कोषाध्यक्ष, रोहित जैन गंगानगर  व डॉ मुकेश जैन रायसिंहनगर को सह मंत्री व भरत ऋषि रांका सूरतगढ़ को संगठन मंत्री के रूप में मनोनीत किया।
कार्यकारिणी मे आँचलिक के सभी पूर्व अध्यक्ष सहित, सभी तेरापंथी सभाओ व उपसभाओ के पदेन अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष सदस्य रहेंगे। ज्ञात रहे कि आंचलिक सभा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ ज., हनुमानगढ़ टाउन, सूरतगढ़, पीलीबंगा, लीलावली, ढाबा झालर, अबोहर, डाबड़ी, घड़साना, भादरा, नोहर, फाजिल्का, संगरिया, रायसिंहनगर, खाजूवाला, धोलिपाल, गजसिंहपुर, गोलुवाला, हिंज्रासर, मिर्जेवाली, पदमपुर, रामगढ़, रावळा, राइयावाली, रिडमलसर, तलवाड़ा झील, टिब्बी, रावतसर सहित 32 सभा व उपसभाओं का एक संगठन है। जो हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर फाजिल्का अबोहर की सभी सभाओं को एक रूप   मे बांधने का कार्य करती है।  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी आँचलिक सभा, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़-अबोहर -फाजिल्का -ऐलनाबाद आँचल कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमन जी कि सुशिष्य डॉ मुनिश्री अमृत कुमार जी के सानिध्य मे 16 जून, 2024, रविवार को सुबह 9 बजे आयोजित किया होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।