हनुमानगढ़। गांव मोहनमगरिया चक 1 आरपी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिला कलैक्ट्रैट पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को गांव मोहनमगरिया चक 1 आरपी में स्थिति गैर मुमकिन आबादी भूमि में से अवैध अतिक्रमण तुरन्त प्रभाव से हटवाने हेतू ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव मोहनमगरिया के चक 1 आरपी पटवार हल्का रणजीतपुरा में 25 बीघा भूमि राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन आबादी भूमि दर्ज है जिस पर गांव के प्रभावशाली लोगो ने निर्माण कर शौचालय वगैरा बनाकर तथा लकड़िया, मिट्टी डालकर व गोरब की कुरड़ी बनाकर अवैध कब्जे कर रखे है तथा भूमि पर फसल सरसो की काश्त कर रहे है। उक्त भूमि सरकारी भूमि (रकबाराज) है। उक्त अवैध कब्जो हेतू गांव पंचायत द्वारा कब्जाधारियों को उक्त अवैध अतिक्रमणों को तुरन्त प्रभाव से हटाने हेतू आदेशित किया गया है परन्तु कब्जाधारियो द्वारा उक्त अवैध अतिक्रमण नहीं हटाये जा रहे है।
अगर उक्त अवैध अतिक्रमणों को तुरन्त प्रभाव से नहीं हटाया जाता है तो उक्त कब्जाधारी भविष्य में उक्त जगह को अपना होना साबित कर इस पर पूर्ण रूप से काबिज हो जायेगे। जिससे राजस्व रिकॉर्ड में अंकित गैर मुमकिन आबादी भूमि का अस्तित्व ही समाप्त हो जावेगा। अतिक्रमणकारी राजनैतिक पहुंच वाले व्यक्ति है जो अपने राजनैतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुये उक्त प्रकरण में कार्यवाही नहीं होने दे रहे है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर गांव मोहनमगरिया चक 1 आरपी में स्थिति गैर मुमकिन आबादी भूमि में से अवैध अतिक्रमण तुरन्त प्रभाव से हटवाने की मांग की। इस मौके पर जय श्रीराम वर्मा, नवीन बाकोलिया, सुभाष लोहरा, जगतपाल, पंकज, महेंद्र, शीशपाल, जगदीश व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































