दादा नवाब कायमखा का 605 वां “कायम खाँ दिवस”मनाया

319

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान एवं कायमखानी समाज द्वारा दादा नवाब कायमखा का 605 वां “कायम खाँ दिवस”मनाया जानकारी के अनुसार शब्बीर नूरमोहम्मद नारजी ने बताया कि 14 जून शुक्रवार को 605 वां कायमखां दिवस शाहपुरा में हर्षोल्लास के साथमनाया कायमखानी मस्जिद फुलिया गेट अकबरपुर मस्जिद,लाम्बिया स्टेशन मस्जिद, रायला मस्जिद, प्रतापपुरा मदरसा, बेसकलाई मस्जिद, रूपपुरा मस्जिद और मेवाड़ के सभी कायमखानी आबादी वाले गावों में कुरआन ख़्वानी व फ़ातेहाख्वानी धार्मिक रीति-रिवाज अनुसार की गई दादा नवाबकायमखां को पुष्पांजलि अर्पित की गई गायों को हरा चारा डाला गया, जिला अस्पताल शाहपुरा में मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरण किये गए और जुमे की नमाज में फ़ातेहाख्वानी कर हजरत दादा नवाब कायम खाँजीकी मगफिरत की दुआएं कर और उन्हें खिराजे अकीदत पेश की गई।
नवयुवकों द्वारा तेज गर्मी में राहगीरों और बसों आदि वाहनों में सवार यात्रियों को ठंडा शर्बत पिलाया गया कब्रिस्तानों में पक्षियों के लिएपरिण्डे बांधने का कार्य एवं नूर घाट की बावड़ी की सफाई का कार्य भी किया गया इस मौके पर बी डी खान मेवाड़ फ़िरोज़ खाँजी, शब्बीर आज़ाद, डा अनिल जैन, हाजी चाँद खाँ पार्षद इशाक खान, पार्षद हमीद खान, मोहसिन खान, नूर मो खान, फ़िरोज़ खान, यासीन खाँ, असलम खान, पप्पी खान, हाजी मुमताज खान, चिराग खान, अत्तु खान,गोरु खान, भंवर खान, आदि कई कायमखानी सरदार एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे रहे ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।