महेश नवमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

178

हनुमानगढ़। माहेश्वरी समाज हनुमानगढ़ द्वारा महेश नवमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महेश नवमी के उपलक्ष में समाज के लोगों द्वारा प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी दुर्गा मन्दिर धर्मशाला से शुरू होकर गली गली भगवान शिव व माता आरती के भजनों का गुणगान करती हुई निकाली गई। प्रभात फेरी दुर्गा कॉलोनी, श्याम सिंह कॉलोनी सहित अन्य मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई दुर्गा मन्दिर धर्मशाला में समपन्न हुई। इसके पश्चात माहेश्वरी भवन, हनुमानगढ़ जं: में भगवान भोलेनाथ के रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित पंवन खंडेलवाल के सानिध्य में मुख्य यजमान नारायण चंद राठी, शिवभगवान ढूढाणी, राधेश्याम लखोटिया, जुगल राठी, कमल सोमाणी, सुशील बिनाणी, श्रीरत्न बिहाणी, संतीश चितलांगिया, सत्यनारायण करवा, प्रदीप मोहता, बल्लभ राठी ने विधिवत पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात गौशाला में गौमाता के लिए सवामणी का आयोजन कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माहेश्वरी भवन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।