एफसीआई लेबर एण्ड पल्लेदार मजदूर युनियन सीटू सम्मेलन सम्पन्न

198
हनुमानगढ़। एफसीआई लेबर एण्ड पल्लेदार मजदूर युनियन सीटू हनुमानगढ़ टाउन का 19 वां सम्मेलन रविवार को टाउन के जनशक्ति भवन में सपमन्न हुआ। कामरेड़ आत्मा सिंह ने झण्डारोहण कर सम्मेलन की शुरूवात की। उद्धाटन भाषण सीटू वरिष्ठ नेता कामरेड़ रामेश्वर वर्मा ने बोलते हुए कहा कि सीटू ने देश में मजदूरों की एकता बनाते हुए देश में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आन्दोलन को मजबूत करते हुए, मजदूरों के हकों को दिलवाने का काम किया है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार श्रम कानूनों मजदूर विरोधी संशोधन कर मजदूरों पर बड़ा हमला कर रही है। लगातार बढ़ती महगाई, बेरोजगारी के चलते आम जनता तरस्त है। आज जरूरत है कि देशभर के मजदूर एकता बनाते हुए अपने संघर्षो को और तेज करे। बैठक में सर्वसम्मति से 11 मैम्बरी कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष कामरेड़ आत्मा सिंह, सचिव श्रीचंद, उपाध्यक्ष मेजर सिंह, उपाध्यक्ष साथीराम बाबुल, कोषाध्यक्ष छिन्द्र सिंह, कामरेड़ मलकीत सिंह, लाल मोहन, शमशेर अली, शविन्द्र सिंह, अजीत साहु, किशनराम कमेटी सदस्य चुने गये। सम्मेलन का संचालन बहादुर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर कामरेड़ बसंत सिंह, गुरप्रेम सिंह, शोपतराम ने सम्मेलन में बधाई संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में कामरेड़ मलकीत सिंह ने समस्त मजदूरों व संघर्षशील साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।