कॅरिअर बनाने का सशक्त माध्यम है क्रिकेट, जिला क्रिकेट संघ के प्रयास सराहनीय रू आशीष विजय

144

हनुमानगढ। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला क्लब मैदान में हनुमानगढ़ तहसील का आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतिभा खोज शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेबी हैप्पी एज्युकेशन ग्रुप के चैयरमैन आशीष विजय, शिक्षाविद् दारा सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने की। समापन कार्यक्रम की शुरूवात अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेबी हैप्पी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन आशीष विजय ने कहाकि जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उनको तलाशने और तराशने की जरूरत है। जिला क्रिकेट संघ का यह आयोजन ऐसी प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आशीष विजय ने कहाकि क्रिकेट अब सिर्फ खेल नहीं है बल्कि करियर बनाने का सशक्त माध्यम है। इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को खेल की तरफ प्रेरित करें।

उन्होंने जिला क्रिकेट संघ के प्रयासों की सराहना की और कहाकि शिविर में चयनित खिलाड़ी आगे चलकर जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहाकि डीसीए की कोशिश है कि जिले की प्रतिभाओं को उचित मंच मिले। चौथे चरण के तहत हनुमानगढ़ में विभिन्न आयु वर्ग के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अब तक क्या पूरे ज़िले में 400 से अधिक खिलाड़ियों दम भाग लिया इनमें करीब 150 से अधिक खिलाड़ियों का चयन होगा, उक्त चयनित खिलाड़ियों के लिए 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा, इसके लिए देश के माने हुए कोच नवेंदु त्यागी अपनी सेवाएं देगे। सचिव अर्जुन बेनीवाल व कोषाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि भादरा, संगरिया, पीलीबंगा में सफल प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन किया जा चुका है तथा अब तक पूरे ज़िले में 400 से अधिक खिलाड़ी शिविर में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं।

आयोजित हुए ट्रायल में चयनकर्ता नवीन जोइया, मोहन सिंह, कोच सुनील गोदारा, मनसुख ,संजय चौहान, विक्रम सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने चयनकर्ता टीम का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों के तौर पर छात्रा वर्ग में पवनप्रीत, सबजूनियर में सतनाम सिंह और सिद्धांत ढाका को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के लिए गर्मी से बचाव के लिए जलजीरा शरबत  फलों व ठंडे पानी की व्यवस्था ग्राउंड पर जिला क्रिकेट संघ द्वारा की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।