हनुमानगढ़। बीकानेर संभाग में सबसे बड़ी आधुनिक रक्त जांच मशीन टाउन की रिलाएबल लैब में स्थापित हुई है। सोमवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पारस जैन, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. ज्योती धीगड़ा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा, वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कपूरीलाल गर्ग, डॉ. प्रियमवधा गर्ग, डॉ. विजय सोनी, रिलाईबल बीकानेर के संचालक विष्णु कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरीकों की उपस्थिति में सेवाएं आरम्भ की गई। हनुमानगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पारस जैन ने बताया कि दिनेश गुप्ता के माध्यम से उक्त मशीन हनुमानगढ़ सहित आस पास के क्षेत्र के मरीजों के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होने कहा कि जांच रिपोर्ट की देरी का खामियाज मरीज को भुगतना पड़ता था, परन्तु अब उक्त आधुनिक मशीन से जांच कुछ घंटों में मिल पायेगी और मरीज का इलाज तुरन्त प्रभाव से हो सकेगा।
सीएमएचओ नवनीत शर्मा ने कहा कि बीकानेर संभाग में पहली सबसे आधुनिक मशीन गुप्ता परिवार ने हनुमानगढ़ को उपलब्ध करवाई है। उक्त मशीन जोनसन एण्ड जोनसन की है, जो यूएसए से मंगवाई गई है। उक्त मशीन के माध्यम से एक से दो सप्ताह बाद आने वाली रिपोर्ट अब कुछ घंटों में मिल पायेगी और आमजन को जल्द ही चिकित्सा संबंधी लाभ मिल पायेगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष एमपी शर्मा ने कहा कि गुप्ता परिवार वर्षो से हनुमानगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होने बताया कि उक्त मशीन के माध्यम से आईवीएफ, कैंसर से संबंधित, हारमोन की जांच तुरन्त प्रभाव से हो पायेगी। यह हनुमानगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि है। उक्त मशीन के हनुमानगढ़ में स्थापित होने से रिलाएबल डायग्नोस्टिक ने हनुमानगढ़ के इतिहास में नाम दर्ज किया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. ज्योती घीगड़ा ने बताया कि चिकित्सा विभाग में यह बड़ा कदम है। हनुमानगढ़ जिले के लिए खुशी की बात है।
उक्त मशीन के माध्यम से हारमोन, कैंसर मार्कर, विटमिन की जांच हो पायेगी। रिलाएबल आमजन को राहत देने के लिए निरंतर काम कर रहा है। 2 घण्टे में बड़े से बड़े टेस्ट की रिपेार्ट रियायती दाम पर मिलेगी। नैशनल लैब के संचालक दिनेश गुप्ता ने कहा कि हनुमानगढ़वासियों की सेवाएं के लिए रिलाएबल कर्तव्यबद्ध है और लैब जांच क्षेत्र में आमजन को सुविधाएं देने के लिए नये कीर्तिमान स्थापित किये जायेगे, जिससे कि बड़ी से बड़ी जांच हनुमानगढ़ के लोगों को स्थानीय स्तर पर मिल सके। कार्यक्रम के अंत में रिलाएबल के संचालक आशीष गुप्ता ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































